घर-घर चलो, हर घर चलो अभियान शुरू करेगी – “न्यू कांग्रेस पार्टी” [NCP]

चंडीगढ़. न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा 17 फरवरी  2024 से घर- घर चलो, हर घर चलो अभियान का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके तहत पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की विपक्ष की जन विरोधी योजनाओं के बारे में जनता को बताएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सभी 35 अग्रिम मोर्चे शहरी इलाकों में गली मौहल्लों तक कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे।

पार्टी सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा की अध्यक्षता में आयोजित सभी मोर्चों की बैठक 28 से 29 फरवरी 2024 से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तक कार्यक्रमों का एजेंडा सौंपा जायेगा। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि न्यू कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा में चुनाव लड़ेगी । समाज के प्रत्येक वर्ग को चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एस.सी/एस.टी मोर्चा/ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चे व ट्रांसपोर्ट सेल, ट्रेड सेल के पदाधिकारी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम बनाएं। महामंत्री संगठन सचिव 10 से 20 मार्च 2024 तक संघर्ष की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चे उनसे जुड़े वर्ग में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने में ताकत लगाएं । चंडीगढ़ में धारा 144 के चलते अगर चंडीगढ़ प्रशासन ने अनुमति दी तो 16 फरवरी को सैक्टर -17 में एडवोकेट विवेक हंस गरचा “शक्ति प्रदर्शन” कर सकते हैं।

अभियान की शुरुआत इस नारे से की जाएगी।

“घर – घर गरचा, हर घर गरचा 
गरचा की है चर्चा, चर्चा में है “गरचा”
अबकि बार “न्यू कांग्रेस पार्टी” की सरकार “

Related posts

Leave a Comment